हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के मेन बाजार में परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को जानकारी दी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला कस्बा गोवर्धन के बड़ा बाजार का है। शुक्रवार की देर रात बंद दुकान में अचानक आग लग गयी। बड़ाबाजार में अमित कुमार की परचून की दुकान है , प्रतिदिन की तरह अमित अपनी दुकान देर रात बंद कर घर चला गया था। तभी दुकान की शटर के नीचे से स्थानीय लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा , जिसकी जानकारी दुकान स्वामी अमित को दी गयी , लेकिन जब तक दुकान स्वामी दुकान पहुंचा , आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान स्वामी अमित कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। आग के कारण दुकान की शटर गर्म हो गया था। किसी तरह शटर खोलकर आग पर काबू पाया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
