हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। ब्रज की रासमंडली के छह कलाकारों पर दर्ज मुकदमे झूठे हैं। गोकुल निवासी दीपक का कहना है वह ही साथियों के लेकर बिहार के मंत्री तेजप्रताप के घर गए थे। पारिश्रमिक के बकाया 60 हजार रुपये मांगने पर उन पर व साथियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने कोई चोरी नहीं की है। वृंदावन के कौन से कलाकार उनके साथ गए थे, यह बताने से उन्होंने मना कर दिया। दरअसल, बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप सिंह के निजी सहायक मिसाल सिन्हा ने सचिवालय थाने में दीपक व उनके पांच अन्य साथियों पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ये सभी नौ मार्च की रात मंत्री के आवास में ठहरे थे। इसी दौरान इन सभी ने 5 लाख के सामान की चोरी की। 10 मार्च सुबह जानकारी हुई तो दीपक को फोन कर पूछा गया। इस पर दीपक और उसके साथियों ने मंत्री को धमकी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
