हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में अडानी ग्रुप की ओर से माता गोशाला में 200 करोड़ की लागत से गोबर गैस प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट में गैस, खाद बनेगी। सोमवार को पद्मश्री रमेश बाबा की माता जी गोशाला में अडानी ग्रुप के पीयूष त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने रमेश बाबा के सानिध्य में वेद मंत्रों के साथ प्लांट का शिलान्यास किया।
रमेश बाबा ने कहा कि राधा रानी की कृपा से बरसाना धाम में आते हैं। ब्रज में आकर गो सेवा करना अति दुर्लभ है। गोभक्त पिता जी का उदाहरण देते हुए रमेश बाबा भावुक हो गए। हमने आज तक अपने पास एक भी रुपया नहीं रखा, उसके बाद भी करोड़ों खर्च हो जाते हैं। 1988 में माता जी गोशाला की नीम रखी थी। आज इसमें 60 हजार गायों का पालन हो रहा। ब्रज यात्रा का नाम राधा रानी ब्रज यात्रा रखा गया। हमने अपना नाम रखने से मना कर दिया। माता जी गोशाला सारे विश्व में नाम करेगी। आज सारे विश्व से सबसे बड़ी गोशाला है। 11 लाख गायों का संकल्प लिया है अब साठ हजार गया हैं। अयोध्या, काशी, प्रयाग में गोशाला खोली जाएगी। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि जहां भी गोशाला खोली जाएगी वहां पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
मुझे खुशी है कि बाबा के शरण में अडानी ग्रुप के द्वारा गैस प्लांट लगाने का शिलान्यास हुआ। यहां सबसे बड़ा प्लांट लगेगा। इससे खाद, गैस बनाया जाएगा। जहां भी संभव होगा वहां सहयोग करेंगे। अडानी ग्रुप के पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से गैस प्लांट लगाया जाएगा। इसमें करीब 500 कर्मचारी काम करेंगे। इस दौरान डीएम पुलकित खरे अडानी ग्रुप के राजीव गर्ग, संदीप सिद्दप्पा, विवेक गुप्ता आदि दर्जनों कर्मचारियों की टीम मौजूद थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
