• Sat. Feb 14th, 2026

समय सीमा में कराएं रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य : जीएम

ByVijay Singhal

Dec 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, फुटओवर ब्रिज, शौचालयों के आधुनिकीकरण, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य बुनियादी ढांचागत निर्माणों काे देखा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं प्रदान करना है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए। रेलवे अधिकारियों ने महाप्रबंधक को बताया कि स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण कार्य अंतिम चरण में हैं। आश्वासन दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय कुलदीप मीना, मंडल सुरक्षा आयुक्त पीराज मोहन, विद्युत इंजीनियर पवन कुमार जयंत, धर्मेश कुमार, आरके बघेला, यांत्रिक इंजीनियर राजकुमार वर्मा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक बीएस चौहान, जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.