• Tue. Feb 10th, 2026

उत्तर मध्य रेलवे के जी एम पहुंचे मथुरा:रेल बस के जरिए किया मथुरा वृंदावन रेल लाइन का निरीक्षण

ByVijay Singhal

Nov 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। जी एम ने मथुरा स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद जी एम रेल बस के जरिए मथुरा वृंदावन रेल लाइन का निरीक्षण करने निकले। मथुरा वृंदावन रेल लाइन को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में जल्द परिवर्तित किया जायेगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर पार्सल ऑफिस,विश्रामालय,रिटायरिंग रूम एवम अन्य सुविधा और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर बने स्टॉल आदि का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार प्लेटफार्म संख्या 1 पर निरीक्षण करने के बाद प्लेटफार्म संख्या 7 पर खानपान स्टॉल और साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद वह यार्ड में पहुंचे। जहां उन्होंने चल रहे रिमॉडलिंग वर्क की समीक्षा की। इस दौरान स्टेशन यार्ड में तकनीकी दृष्टि कोण से सघन निरीक्षण किया और सभी संरक्षा मानकों के आधार पर संरक्षा तैयारियों को परखा।

स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद जी एम रेल बस के जरिए वृंदावन पहुंचे। जी एम ने मथुरा रेल लाइन के मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित होने की अधिकारियों से जानकारी यू ली। महाप्रबंधक ने मथुरा वृंदावन रेल लाइन का निरीक्षण करने के दौरान श्री कृष्ण जन्मस्थान स्टेशन, मसानी स्टेशन के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। मथुरा वृंदावन रेल लाइन का रेल बस की विंडो से निरीक्षण करने के बाद वृंदावन स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया जायेगा। 11 किलोमीटर के इस ट्रैक को 2 साल में पूरा कर लिया जाएगा। ट्रैक परिवर्तन के दौरान वृंदावन स्टेशन की इमारत को भी बदला जाएगा। जो कि बहुत ही भव्य होगा। महाप्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि ट्रैक परिवर्तन होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधा मिलेगी। अभी रेल बस दिन में एक बार चलती है आगे चल कर एक घंटे में 2 बार ट्रेन यहां से चले इसकी व्यवस्था की जायेगी। रेल फाटक पर एलिमेट किया जायेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.