हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों की एंटीरोमियों स्क्वाड टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। टीम द्वारा स्कूल में छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया।छात्राओं से कहा गया कि परेशानी पर वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, यूपी डायल-112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर -1930 पर डायल करें। छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में भी अवगत कराया गया। छात्राओं को समझाया गया कि वह अपनी किसी भी फोटो को सोशल मीडिया पर न डालें। अगर आप शेयर भी करते हैं तो याद रखें कि आपके साइड को आपके अपने परिजनों के अलावा अन्य अंजान व्यक्ति न देख सके। इसलिए सोशल साइड को ऑनली फ्रेंड पर टिक करके रखें। इसके साथ ही आप अपने आस-पास रिश्तेदारों पर भी आंखमूंद कर भरोसा न करें।
