• Tue. Feb 10th, 2026

लड़की के पुराने मित्र ने बनाई वीडियो, एक लाख की मांग

ByVijay Singhal

Jan 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में युवक द्वारा नगर की लड़कियों एवं महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में एक पीड़ित लड़की की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस वीडियो बनाने वाले युवक के साथ ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के नाम पर रकम मांगने वाले युवक की भी तलाश कर रही है। मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर दो अश्लील वीडियो पोस्ट की थीं।

अश्लील वीडियो वायरल के बाद पीड़ित लड़की ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक को अपना पुराना मित्र बताते हुए शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक प्रिंस ठाकुर उनका पुराना मित्र है। जो कि बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों को दर्शन कराने का कार्य करता है। उससे मंदिर में ही मुलाकात हुई। आरोपी ने पीड़िता को मथुरा के एक कैफे में बुलाया और उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने पीड़िता को विश्वास दिलाया कि वह वीडियो किसी को नहीं दिखाएगा। बाद में ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगा। जब रकम नहीं दी तो आरोपी ने उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़िता ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की करने की अपील की है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में दो टीमें लगाकर आरोपी युवक के साथ ही वीडियो वायरल करने वाले युवक की भी तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.