• Thu. Feb 12th, 2026

घर से नाराज होकर गई युवती का कराया धर्म परिवर्तन

ByVijay Singhal

Dec 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र की एक युवती का धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह दूसरे धर्म में कराने का मामला सामने आया है। करीब छः माह पूर्व किसी बात से नाराज होकर घर से गई युवती का कुछ लोगों ने बहला फुसलाकर एक युवक से निकाह करा दिया। कुछ समय बाद मौका पाकर किसी तरह वह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। किसी तरह अपने घर पहुंची युवती ने परिजन को बताया कि वह घर से निकली तो दीनदयाल धाम स्टेशन पर उसे दो महिलाएं मिलीं। उन्होंने उसे अपनी बातों में ले लिया और उसे अपने साथ ले गईं। बाद में उसका धर्म परिवर्तन करा कर जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद स्थित ईदगाह काॅलोनी निवासी आसीन पुत्र नवाब से उसका निकाह करा दिया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और निकाह कराने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती अभी गर्भवती है और उसे नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.