• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा जनपद में 16 पीएमश्री स्कूलों में जूडो सीखेंगी छात्राएं

ByVijay Singhal

Jan 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को शिक्षा के साथ ही आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब उन्हें जूडो का प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत यह कार्यक्रम शुरू होगा। जिले में संचालित 16 पीएमश्री विद्यालयों में जूडो-कराटे की किट खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इस पहल से विद्यालयों की छात्राएं आत्मरक्षा में दक्ष बनेंगी और विषम परिस्थिति में अपना बचाव करने में सक्षम होंगी। छठवीं से आठवीं कक्षा तक की छात्राओं को लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत यह विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री जैसे किक पेड, क्रोचर पेड, हैंड गार्ड, चेस्ट गार्ड और एड़ी सपोर्टर खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए का कहना है कि इससे न केवल छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगी बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.