हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान के साथ मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की भी परीक्षा हुई। प्रथम पाली में अंग्रेजी के पेपर में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सोमवार को प्रथम पाली में हुए अंग्रेजी के पेपर में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 37461 थी। इसमें से 34355 परीक्षार्थी उपस्थित और 3105 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रथम पाली में ही पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज जैंत में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया। इस छात्रा के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें से भौतिक विज्ञान के पेपर में 30819 परीक्षार्थी के सापेक्ष 28160 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जबकि शेष 2659 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मनोविज्ञान के पेपर में 296 में से 290 उपस्थित और 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि शिक्षाशास्त्र के पेपर में 278 में से 257 परीक्षार्थी उपस्थित और 24 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि जिले में परीक्षाओं को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम पाली में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया है। दूसरी पाली में किसी भी केंद्र से कोई भी ऐसी शिकायत अथवा सूचना नहीं मिली।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
