• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा के नोहझील में मंदिर में शादी कर युवती से चार साल तक दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Dec 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव के युवक ने हापुड़ की एक युवती से मंदिर में शादी करके चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती जब गर्भवती हो गई तो उसे बेहोश कर गर्भपात करा दिया। बाद में लताड़कर युवती व उसके परिजन को भगा दिया। दर-दर भटक रही युवती थाना नौहझील पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी है। दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि उसके घरवालों ने 12 वर्ष की आयु में ही उसकी शादी वर्ष 2011 में कर दी थी। शादी के चार साल बाद पति की मौत हो गई। उसके एक बेटा भी है जो अब आठ वर्ष का है। नावली निवासी एक युवक की रिश्तेदारी उनके घर में थी। इस दौरान वह वहां आता जाता रहता था तभी उससे मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे से नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। दोनों ने मथुरा स्थित एक मंदिर में शादी कर ली। युवक ने पीड़िता से कहा कि उसके दो बड़े भाई हैं, जिनकी शादी होने के बाद उसे वह घर ले चलेगा। जब तक वह यहीं पर रहे। आरोप है कि युवक पीड़िता से बीते चार वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब महिला ने इसकी जानकारी युवक को दी तो उसने अमरूद में विषाक्त पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। 26 नवंबर को उसका गर्भपात करवा दिया गया। इस कृत्य में युवक, उसका चाचा व अन्य दो लोग साथ थे। बाद में युवक ने नेवी की नौकरी में जाने की कहकर कभी फोन न करने की बात कही। युवक के परिजन ने भी रखने से मना कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर उसे न्याय दिलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.