• Sat. Feb 14th, 2026

युवती ने फेसबुक फ्रेंड से राधारानी मंदिर में की शादी

ByVijay Singhal

Nov 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद सहारनपुर की युवती वहां से भागकर यूपी के मथुरा में बरसाना आ गयी। बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में युवक-युवती ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। युवक युवती से करीब चार वर्ष छोटा है। मंदिर में शादी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े को मंदिर की चौकी पर ले गई। उधर बेटी को खोजते परिजन भी बरसाना पहुंच गए। राधा रानी मंदिर में प्रेमी जोड़े को मांग में सिंदूर भरते और एक-दूसरे को माला पहनाते हुए श्रद्धालु व स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मंदिर चौकी इंचार्ज वहां पहुंच गये और प्रेमी जोड़े को मंदिर की चौकी में ले गए। थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया कि सहारनपुर की युवती की दोस्ती फेसबुक पर राधा रानी मंदिर में सेवाभाव से साफ सफाई करने वाले युवक से हो गई। जो मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है। वह अपने परिजनों को छोड़कर सहारनपुर से यहां चली आयी। गुरुवार की शाम को राधा रानी मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाते हुए और लड़की की मांग में सिंदूर भरते हुए शादी कर ली। जानकारी के अनुसार सहारनपुर से आने के बाद युवती की अपने परिजनों से बात हुई थी। तभी परिजनों को पता चला कि वह वृंदावन या बरसाना में है। परिजन उसे खोजते हुए बरसाना पहुंचे और उन्होंने मंदिर की चौकी पर अपनी पुत्री की जानकारी करनी चाही। चौकी पर पहले से ही पुत्री अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई थी। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गयी। परिजनों ने बताया कि सहारनपुर थाने में उन्होंने युवती के गायब होने का मुकदमा पंजीकृत कराया हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी जोड़े को सहारनपुर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। जिसके बाद लड़की जिसके साथ चाहे रह सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.