• Mon. Feb 9th, 2026

मांट थाना के अंतर्गत सड़क हादसों में बालिका की मौत, सात घायल

ByVijay Singhal

Nov 7, 2022
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा थाना मांट के अंतर्गत दो सड़क हादसों में पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हो गए। इस मामले में सीएचसी की घोर लापरवाही सामने आई है। उपचार को गये घायलों के उपचार को वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। मांट रविवार शाम मांट-राया रोड पर बाइक सवार मांट की ओर से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस दौरान राया की ओर से आ रहा बाइक सवार डांगोली निवासी अजय घायल हो गया, जबकि मांट की ओर से जा रहा बाइक सवार रामू निवासी बिरोना, बल्देव, किरन देवी, पूजा व शौर्य निवासी श्याम नगर आगरा घायल हो गए, वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार राधेश्याम व पूरन सिंह निवासी गांव बढ़ा थाना बल्देव घायल हो गए। बताते हैं कि एक हादसा गांव डांगौली के समीप से हुआ। इसमें गांव डांगोली के समीप रोड क्रास कर रही बालिका ऋचा (5) को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते बालिका की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर बालिका के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया, वहीं हादसों में घायलों को पुलिस ने लोगों को उपचार को भिजवाया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.