• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा में 2 अलग-अलग हादसे, बच्ची की मौत:कई लोग घायल, घने कोहरे में हादसा

ByVijay Singhal

Jan 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के 2 थाना क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण 2 हादसे हुए। इसमें एक बालिका की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार की देर रात थाना बरसाना के कोसी – नंदगांव मार्ग पर एक टेम्पो अज्ञात वाहन से टकरा गया। टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार नगला परसादी निवासी 9 वर्षीय बालिका गुंजन दर्दनाक मौत हो गई। टेम्पो में सवार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बालिका के पिता हंसराज सिंह ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह गोवर्धन थाना इलाके के सौख गोवर्धन मार्ग के गांव महमदपुर के निकट एक बुलेरो कैप्सूल टैंकर से टकरा गया। हादसे में बुलेरो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा है , जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार सभी यात्री राजस्थान करोली के रहने वाले बताए जा रहे है। वे गिरिराज परिक्रमा कर अपने घर जा रहे थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.