हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग रजवाह की पटरी पर शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बेखौफ अपराधियों ने रजवाह की पटरी पर युवती की हत्या और फिर पहचान मिटाने के लिए शव जलाने की सनसनी खेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना स्थल पर युवती के शव के नजदीक पड़ी मिली जूतियों और पटरी पर बने निशानों से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म और फिर युवती के विरोध करने पर बेरहमी से हत्या कर पहचान मिटाने के लिए दरिंदों ने शव को आग के हवाले किया हो हालांकि हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। इस घटना से लगता है गोवर्धन क्षेत्र में फिर एक बार अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। यहां लूट हत्या की वारदातों में पिछले दिनों की अपेक्षा इजाफा हुआ है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने फॉरेसिंक टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर घटनाक्रम के खुलासा के निर्देश एसओजी सर्विलांस स्वाट और थाना गोवर्धन पुलिस को दिए हैं। एसएसपी श्री पांडेय ने बताया कि युवती का शव बरामद हुआ है। शव को जलाने का प्रयास किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
