हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गिरिराज तलहटी में इस बार अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग को बनाया गया है। अनमोल बंसल और बांके सोनी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन के दौरान पूरी तलहटी को हरिप्रीतम धाम का रूप दिया जाएगा। गिरिराज सेवा समिति की बैठक में संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने पटुका पहनाकर राघवेंद्र गर्ग को मुख्य संयोजक घोषित किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीनानाथ ने की। मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सहयोग से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि छप्पन भोग के दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार कोलकाता और ओडिशा के कारीगर भव्य राजमहल तैयार कर रहे हैं। वहीं सजावट थाईलैंड, मलेशिया और मॉरीशस से आए विशेष फूलों से होगी। गिरिराज प्रभु को शुद्ध गाय के घी से बने करीब 21 हजार किलो छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। महोत्सव के अंतर्गत चार सितंबर को दूध की धारा के साथ परिक्रमा, पांच सितंबर को पंचरत्नम महाभिषेक और शाम को स्वामी श्री हरिदास संगीत समारोह होगा। छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर सोने, चांदी और नवरत्नों से प्रभु का शृंगार किया जाएगा। शृंगार पंडित शरद मुखिया द्वारा राजाधिराज शैली में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र कुमार सराफ, भगवान दास खंडेलवाल, कपिल अग्रवाल, नीरज गोयल, दिनेश, हरीश जैन सराफ, पंकज जौहरी, नितिन, विनय अग्रवाल आदि जुटे हुए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
