• Wed. Feb 25th, 2026

शृंगार के बाद दर्पण में मुख देख मुस्कुराए गिरिराजजी

ByVijay Singhal

Jul 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की दानघाटी मंदिर में प्रभु का दुग्धाभिषेक कर दिव्य शृंगार किया गया। आराध्य को दर्पण दिखाया तो वह शृंगार देख मुस्कुरा उठे। इस दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। सेवायत मथुरादास कौशिक उर्फ लाला पंडित ने प्रभु का पंचामृत से अभिषेक कर आरती उतारी। दोपहर को सेवायत पवन कौशिक ने ठाकुरजी को नवीन वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया। गुलाब, जूही, बेला, मोगरा व रजनीगंधा के सुगंधित फूलों से प्रभु का मनमोहक शृंगार किया गया। प्रभु को दर्पण दिखाया। दर्पण में अपना शृंगार देख गिरिराज प्रभु मुस्कुराते नजर आए। गिरिराज धरण के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान रहा। सेवायत हरिशंकर कौशिक, राजकुमार कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.