हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के कस्बा राधाकुंड निकट खेतो में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कपं मच गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो द्वारा वनविभाग को दी गयी। सूचना पर पहुचे वनकर्मियों ने बमुश्किल स्थानीय लोगो के सहयोग से अजगर को पकड़ लिया तब कही जाकर लोगो ने राहत की सांस ली। गोवर्धन के कस्वा राधाकुण्ड के किसान चंचल कौशिक पुत्र कांता प्रसाद अपने खेत पर फसल देखने गया था। खेत पर घूमते समय किसान को अजगर विचरण करते दिखाई दिया उन्होंने गॉव के किसानों को सूचना दी। सूचना मिलते पर दर्जनों किसान व ग्रामीण जंगल पहुँच गए। ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वनविभाग को दी। सूचना पर तीन सदस्य वनकर्मी की टीम राम नरेश यादव, राधेश्याय, कुशलपाल मौके पर पहुँच गई और किसान चंचल कौशिक गुडू वशिष्ठ सहित दर्जनों ग्रामीणों के सहयोग से विशालकाय अजगर को पकड़कर बोरा में बंद कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया। वहीं किसानों में दहशत बनी हुई है कि किसी दिन घने कोहरा में विशालकाय अजगर निकलकर ग्रामीणों व पशुओं को अपनी चपेट में न ले ले। वहीं ग्रामीणों ने वनविभाग के कर्मचारियों से अजगर को पकड़कर दूर छोड़ने की गुहार लगाई है। वहीं किसान चंचल कौशिक ने बताया की वह जंगल में अपनी गायें को चारा चराने को अपने खेतों पर गया था। अचानक विशालकाय अजगर गाय के पैरों में लिपटने से बाल बची हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
