हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के विश्वप्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर में राधा रानी के दर्शन के लिए गाजियाबाद से आई बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई। हालांकि तबीयत खराब होेने पर उनके साथ आए परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लाडलीजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान निकास द्वार जयपुर मंदिर से सौ मीटर आगे मार्ग पर चलते समय गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र निवासी 66 वर्षीय सविता देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके कुछ देर बाद वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। उनके साथ आए परिवार के लोगों ने बताया कि वे छह लोग सुबह ट्रेन से मथुरा जंक्शन पहुंचे और फिर टैंपो लेकर बरसाना आए। करीब 11 बजे जब सभी लोग मंदिर मार्ग पर आगे बढ़ रहे थे, कभी सविता देवी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें भीड़ से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भीड़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधा प्रबंधन के लिए प्रशासन से मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
