• Tue. Feb 10th, 2026

व्रन्दावन साधना कुंज के कमरे में मृत मिला जर्मनी का युवक

ByVijay Singhal

Jun 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के एमवीटी गेस्ट हाउस के पास साधना कुंज आवासीय अपार्टमेंट में शनिवार को जर्मनी के हैल्ले साले निवासी एलन टिफैनबर्च (47) आकर ठहरा था। रविवार को वह कमरे में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपार्टमेंट के स्वामी मधुकांत दास मिश्रा के अनुसार रविवार सुबह उन्होंने जब युवक का कमरा खुला देखा तो अंदर युवक जमीन में पड़ा था। अर्द्धनग्न अवस्था में पड़े युवक के पास जूस की बोतलें पड़ी थीं और शरीर पर कुछ नीले निशान भी दिखाई दे रहे थे। मधुकांत दास मिश्रा ने इसकी जानकारी इस्कॉन मंदिर के प्रबंधन को दी। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जमीन पर पड़े युवक के शरीर पर केवल लोअर ही था और कंधों व बाजू पर नीले निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दूतावास को सूचना दे दी है। एलआईयू उपनिरीक्षक उमेश शास्त्री ने बताया कि दूतावास को सूचना देने के बाद अब परिजनों की इच्छा पर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। एलआईयू इंस्पेक्टर का कहना है 9 मई को टूरिस्ट वीजा पर मृत एलन आया था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.