• Wed. Feb 11th, 2026

लिफ्ट देकर दंपती को वैन में बैठाया…रास्ते में उतारा और जेवरात-नकदी से भरा बैग लेकर फुर्र

ByVijay Singhal

Sep 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे कासगंज के एक परिवार को गंतव्य तक पहुंचाने का झांसा देकर वैन चालक ने गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में ही आनन-फानन उतारकर वैन भगा ले गया। पीड़ितों का बैग वैन में ही रहा गया, जिसमें नकदी और जेवर थे। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित विनोद कुमार सोलंकी पुत्र स्वः लाखन सिंह सोलंकी निवासी आवास विकास कॉलोनी, कासगंज ने बताया कि वह अपनी पत्नी सर्वेश के साथ भिवाड़ी, हरियाणा से रोडवेज बस में मथुरा आया था। यहां से कासगंज जाने वाली बस में सवार होना था। बस चालक ने छटीकरा फ्लाईओवर के पास मथुरा की तरफ उतार दिया। वह वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी समय एक वैन आई, जिसमें चालक के अलावा एक अन्य पुरुष और दो महिलाएं पहले से सवार थीं। वैन चालक ने बस अड्डे पर छोड़ने की बात कहते हुए उसे बैठा लिया। छटीकरा चौराहा से महज 500 मीटर आगे चलते ही उसने वैन को रोक लिया। एआरटीओ द्वारा चेकिंग किए जाने का हवाला देकर आनन-फानन में उतार दिया। वह अपने बैग वैन से निकाल पाते, इससे पहले ही चालक व उसके साथी वैन लेकर भाग गए। बैग वैन में ही रह गया। इसमें पत्नी के जेवरात संग नकदी, जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.