• Mon. Feb 16th, 2026

महिलाओं को कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार की दी जानकारी

ByVijay Singhal

Nov 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर मसानी रोड स्थित डॉ. शीला शर्मा मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यशाला हुई। इसमें चिकित्सकों ने कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। कार्यशाला में करीब 200 महिला-पुरुष मौजूद रहे। डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि अस्पताल लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करता है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर का उपचार संभव है, लेकिन प्रारंभिक अवस्था में इसकी पहचान बहुत आवश्यक है। जांच कराने में डरना नहीं चाहिए और इलाज के दौरान किसी भी दिक्कत पर उपचार बीच में रोकना हानिकारक होता है। कैंसर सर्जन डॉ. यशस्वी ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच कराने से कैंसर जल्दी पकड़ में आ जाता है और उपचार भी सरल हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की दर अधिक है। इसलिए परीक्षण एवं समय पर टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिए जाने वाले टीके से सर्वाइकल कैंसर की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाती है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी ने कहा कि मुंह का कैंसर तंबाकू, गुटखा, बीड़ी आदि के सेवन के कारण तेजी से बढ़ रहा है। मुंह का ठीक से न खुलना तथा 15-20 दिनों तक न भरने वाले घाव इसके शुरुआती संकेत हैं। कार्यशाला का संचालन एसडी शर्मा ने किया। दूसरी ओर अस्पताल अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लक्षण कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.