• Mon. Feb 16th, 2026

बरसाना में गौरांग लीला दर्शन:धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन पदयात्रा में शामिल होने का किया आह्वान

ByVijay Singhal

Nov 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में गौरांग चैतन्य महाप्रभु लीला दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई प्रमुख संत-महात्मा और राजनेता शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से 7 नवंबर से शुरू होने वाली सनातन पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पूज्यपाद विनोद बाबा जी, पूज्य पुंडरीक गोस्वामी जी और पूज्य राजू दास महाराज जी ने भी लीला दर्शन किए। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी उपस्थित रहे। मंच पर सैकड़ों साधु-संत और हजारों भक्तगण मौजूद थे, जिन्होंने भक्तिभाव से लीला का आनंद लिया। लीला दर्शन के बाद संतों ने सभा को संबोधित किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी सनातनियों से 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होने वाली सनातन पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।वहीं, पूज्यपाद विनोद बाबा और पुंडरीक गोस्वामी जी ने भी सनातन धर्म की एकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी सनातनियों से इस सनातनी यात्रा से जुड़कर हिंदू राष्ट्र के अभियान को मजबूत करने और एकजुट रहने का आह्वान किया। संतों ने कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए सभी भक्तों को एक मंच पर आना आवश्यक है। यह कार्यक्रम न केवल भक्तों को चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं से जोड़ा, बल्कि संतों के आह्वान ने धार्मिक एकता और राष्ट्रीय चिंतन को भी नई दिशा दी। बरसाना का यह आयोजन धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बना।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.