हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने कहा
मथुरा। गोवर्धन चौराहे पर गैस कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। वह सोनीपत से प्रोपलीन गैस खाली कर रिफाइनरी आ रहा था। टैंकर पलटने से चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस प्रशासन और रिफाइनरी के अधिकारी पहुंच गये। यह हादसा गैस कैप्सूल टैंकर के चालक द्वारा सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। शहर कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा नगर चौकी के अंतर्गत रात करीब 9 बजे जैन मंदिर के समीप हुए हादसे को देख लोग घबरा गये और जयपुर जैसे हादसे के सीन आने लगे। ग़नीमत रही कि टैंकर सोनीपत से प्रोपलीन गैस खाली कर रिफाइनरी मथुरा के लिए आ रहा था। कैप्सूल टैंकर के पलटने की सूचना पर इलाका पुलिस, रिफाइनरी के कर्मचारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि कैप्सूल टैंकर चालक इसमें चोटिल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची रिफाइनरी की टेक्निशियन टीम द्वारा टैंकर की पड़ताल की गई और उसे हाइड्रा की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सीधा कराया गया। कैप्सूल गैस टैंकर तेज रफ्तार होने की वजह से रेलिंग को तोड़ता हुआ काफी आगे तक पहुंच गया। पलटने के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गैस कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया है। इस सूचना पर दमकल की गाड़ी व टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खाली कैप्सूल टैंकर होने की वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बीच हाइवे पर गैस कैप्सूल टैंकर पलटने से लंबा जाम लग गया। दो घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद सीधे हुए टैंकर को हाइवे से हटाकर यातायात चालू कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
