हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के सरकारी कार्यालयों में ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) के नियमों का मजाक बनाया जा रहा है। विकास भवन के बाद मंगलवार को सदर ब्लॉक में जगह-जगह कूड़े के ढेर जलाए गए। एक ढेर तो शाम तक सुलगता रहा। इसके बाद भी बीडीओ या अन्य किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी।।कलेक्ट्रेट से यमुना नदी के लिए जाने वाली रोड पर सदर ब्लॉक बना है। यहां बीडीओ के साथ एडीओ पंचायत का कार्यालय और परियोजना निदेशक डीआरडीए का आवास भी है, लेकिन इसके बाद भी यहां टीटीजेड के नियमों का पालन कराने वाला कोई नहीं है। मंगलवार को ब्लॉक में आधा दर्जन स्थानों पर कूड़ा जलाया गया। ऐसा भी नहीं कि सफाई कर्मचारियों ने छिपाकर यह कूड़ा जलाया, उन्होंने खुलेआम बीडीओ कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय और परियोजना निदेशक के आवास के सामने कूड़ा जलाया, लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं गया। परियोजना निदेशक पर ही मथुरा सदर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी का भी कार्यभार है। आगरा में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली टीटीजेड की बैठक में कूड़ा न जलाए जाने की बात हर बाई दोहराई जाती है। इसमें मथुरा के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं, लेकिन इनका पालन कराना भूल जाते हैं। यहां तक कि सरकारी कार्यालयों में ही कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे पूर्व विकास भवन परिसर में कूड़ा जलाया गया था, जिसमें दो पेड़ भी सुलग गए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
