• Mon. Feb 16th, 2026

कूड़े के ढेर में लगाई आग, धुएं का गुबार बना मुसीबत

ByVijay Singhal

Mar 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में एनजीटी ने भले ही कूड़ा जलाना प्रतिबंधित कर दिया हो, मगर नगर में लोगों द्वारा कूड़ा जलाना बदस्तूर जारी है। कूड़ा जलाने को लेकर लोग खुद जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। ईदगाह रोड पर पशु पैंठ के पास शुक्रवार को कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इससे उठती चिंगारी और धुएं का गुब्बार आसपास रहने वालों के लिए मुसीबत बन गया। ईदगाह रोड पर प्रत्येक रविवार को पशु पैंठ लगती है। पैंठ में आने वाले वाहन चालक पशुओं को लाने-ले-जाने के कारण घास-फूस, गोबर आदि को वहीं फेंक देते हैं। कूड़े को देखकर वहां के लोग ढेर पर ही और कूड़ा डाल जाते हैं, जिससे वहां पर बड़े-बड़े ढेर लग गए। इसमें सुबह किसी ने आग लगा दी। इससे धू-धू कर कूड़ा जलने लगा। कूड़े में पड़ी पॉलिथीन, टायर आदि अपशिष्ट के जलने से उठ रही दुर्गंध और धुएं के गुब्बार से आसपास के लोग परेशान हो गए। इसे बुझाने के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। एमडी जैन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा का कहना है कि यहां दो इंटर काॅलेज होने के कारण हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। जिससे उन्हें भी दिक्कत होती है। निहाल सिंह, ईओ, नगर पालिका, कोसीकलां ने कहा कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कूड़े में किसने आग लगाई इसकी जांच कराएंगे, जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.