• Wed. Apr 1st, 2026

मथुरा-वृन्दावन में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी

ByVijay Singhal

Jun 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत सभी 70 वार्डों, मथुरा तथा वृन्दावन के विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होने वाले कूड़े के कलैक्शन एवं ट्रांसर्पोटेशन का कार्य शत-प्रतिशत रूप से मै. नेचर ग्रीन टूल्स एण्ड मशीन द्वारा किया जा रहा है जिसमें संस्था द्वारा समस्त वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन कराये जाने के साथ ही नगर निगम मथुरा-वृन्दावन समस्त क्षेत्रान्तर्गत डलाब घरों एवं जी.वी.पी. स्थल से निरन्तर कूड़ा उठाने जाने की कार्यवाही की जा रही है। संस्था द्वारा सम्पादित अनुबंध के अनुसार संस्था द्वारा वाहनों की सतत निगरानी, डोर टू डोर कार्य के पर्यवेक्षण तथा नगर निगम की स्थानीय जनता के सुविधार्थ आन लाइन डेशबोर्ड विकसित किया गया है।
शुक्रवार को महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा भूतेश्वर जलकल कम्पाण्ड स्थित मै. नेचरग्रीन टूल्स एण्ड मशीन प्रा लि के वेस्ट मैनेजमेन्ट आपरेशन कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर पर फीता काटकर डेशबोर्ड का उदघाटन किया गया।
उदघाटन अवसर पर महापौर श्री अग्रवाल ने डेशबोर्ड की प्रमुख विशेषताएं बताते हुए जानकारी दी कि डेशबोर्ड पर ग्राफिक्स के माध्यम से सम्पूर्ण परियोजना/संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी की जा सकेगी। डेशबोर्ड पर समस्त 70 वार्डों की बाउण्ड्री बनाकर प्रत्येक वार्ड में समस्त घरों से कूड़ा एकत्रित किये जाने हेतु वाहनों रूट निर्धारित किये गये है। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत समस्त सम्पत्तियों का सर्वेकर सम्पत्तियों की जीपीएस लोकेशन टैग की जायेगी जिसको डेशबोर्ड पर प्रदर्शित कर सम्पत्तियों से एकत्रित किये गये कूड़े की जानकारी की जा सकेगी। साथ ही नगर निगम को सम्पत्तियों से यूजर चार्ज वसूली में भी सहूलित होगी। वाहन द्वारा वार्ड में कितने घरों से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है इसका प्रतिदिन का विवरण उपलब्ध हो सकेगा। डोर टू डोर वाहन की रियल टाइम माॅनिटरिंग जी.पी.एस. के माध्यम से की जा सकेगी। डोर टू डोर वाहन की स्पीड लिमिट की जानकारी डेशबोर्ड के माध्यम से की जायेगी जिससे वाहन चालक नियंत्रित गति से ही वाहनों संचालन कर सकेंगे एवं निर्धारित रूट पर डोर टू डोर कलैक्शन का कार्य करते समय वाहन की गति अत्यन्त धीमी रखी जायेगी जिससे लोगों को कूड़ा डालने में असुविधा न हो। डेशबोर्ड के माध्यम से डोर टू डोर वाहनों के ईंधन/सीएनजी की जानकारी भी की जा सकेगी।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा बताया गया कि डेशबोर्ड के माध्यम से डेशबोर्ड की लिंक पृथक से सभी अधिकारियों को उपलब्ध करायी जायेगी जिससे अधिकारियों से सम्बन्धित कार्य क्षेत्र के अनुसार डोर टू डोर कूडा कलैक्शन परियोजना का प्रभावी रूप से अनुश्रवण एवं मूल्यांकन किया जा सकेगा। उक्त डेशबोर्ड के माध्यम से संस्था द्वारा कराये जा रहे डोर टू डोर कार्य की गुणवत्ता को माॅनिटर किया जा सकेगा। वाहनोें द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार कूड़े का कलैक्शन किया जा रहा है या नहीं की देख-रेख की जा सकेगी।
नगर निगम द्वारा आयोजित किये गये डेशबोर्ड उदघाटन कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेन्ट थीम पर किया गया है। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया है।
उदघाटन कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के अलावा नीरज वशिष्ठ पार्षद निरंजन चौधरी पार्षद लक्ष्मण सैनी पार्षद धर्मेश नोहवार पार्षद कुंजबिहारी भारद्वाज पार्षद प्रतिनिधि कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.