हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कन्हैया की नगरी में भक्तों ने भगवान गणेश के जन्मोत्सव की पूरी तैयारी कर ली गयी है। पंचांग के अनुसार शनिवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। मथुरा के गणेश टीला मंदिर सहित भगवान गणेश के मंदिरों में सेवायत द्वारा महाभिषेक से धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है। घरों और जगह-जगह बने पंडालों में भी भगवान गणेश की मूर्तियों को लाकर विराजमान किया जाएगा। भगवान गणेश के स्वागत एवं उसके बाद पूजन अर्चन की तैयारी भक्तजनों ने पूरी कर ली है। घरों में भगवान गणेश को विराजमान करने के लिए स्थानों को सजाया गया है। मूर्तिकार गोविंद पाल ने बताया कि पीओपी की मूर्तियां पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं, इसलिए इस बार मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्तियां बनाई गईं हैं, हालांकि इन मूर्तियों में मेहनत के साथ लागत भी अधिक आती है। यही कारण है कि पीओपी की तुलना में मिट्टी की मूर्तियां महंगी होती हैं। भगवान गणेश की एक फीट की मूर्ति 800 से 1000 रुपये और दो फीट की मूर्तियां 1500 से 1800 रुपये में उपलब्ध हैं। मूर्ति के यह दो आकार भक्तजन हाथोंहाथ ले जा रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि भगवान गणेश के जन्मोत्सव के साथ ही लगातार त्योहार आ रहे हैं। इसमें मूर्ति स्थापना और उसके बाद विसर्जन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा गोकुल बैराज के पास विसर्जन स्थल बनाया जा रहा है। यमुना में विसर्जन के बजाय निगम द्वारा तैयार स्थल पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
