• Tue. Feb 10th, 2026

व्रन्दावन में 6 लाख रुपए का गांजा किया बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 14, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा पुलिस ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही की। साइबर क्राइम यूनिट और सर्विलांस सेल ने वृंदावन में कार्यवाही करते हुए 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शैलेश पांडे को सूचना मिली कि वृंदावन में गांजा तस्करी करने वाला राकेश यादव अपने साथियों के साथ अवैध तरीके से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही साइबर क्राइम यूनिट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम यूनिट और सर्विलांस सेल ने कार्यवाही करते हुए राकेश को उसके 3 साथियों इरफान,धर्मेंद्र शर्मा और अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 6 लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा बरामद किया।

गांजा की करते थे आरोपी होम डिलीवरी

पुलिस की टीमों ने आरोपियों के पास से 43 किलो 300 ग्राम गांजा ,1 मोटर साईकिल,स्कूटी,2 गांजा तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन के अलावा 8000 रुपए नगद बरामद किए। पकड़े गए आरोपी ऑन कॉल ऑर्डर मिलने पर गांजा की होम डिलीवरी भी कराते थे। पकड़े गए राकेश यादव के खिलाफ आगरा के जगनेर थाना में गैंगस्टर एक्ट में मुकद्दमा दर्ज है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.