हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने बताया कि थाना वृंदावन क्षेत्र में सोमवार रात को पत्थरपुरा रोड पर मेडिकल स्टोर के सामने दुपहिया वाहनों में छिपाकर अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना पर दबिश दी। रजत मेडिकल स्टोर के आगे से दो स्कूटी पर सवार दो आरोपी पप्पू निवासी गोरानगर व अजीत निवासी काशीराम कॉलोनी वृंदावन को 2.19 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही से परिक्रमा मार्ग पानीघाट अंतर्गत गोपाल निवासी पानीघाट के घर पर दबिश देकर 550 ग्राम गांजा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैक करने वाली पाउच की पैकेट, स्टेपल, स्टेपल पिन का पैकेट बरामद किया है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
