हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर लोगों को अपने झांसे में लेकर रकम ऐंठने वाले पांच शातिर अपराधियों के खिलाफ वृंदावन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन सभी की संपत्ति जब्त होगी। संबंधित तहसीलों से पुलिस ने ब्योरा मांगा है। गैंगस्टर एक्ट में दर्ज इस मुकदमे की जांच जैंत पुलिस को सौंपी गई है। एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सुंदर सिंह प्रधान निवासी लोहागढ़, मांट, विशाल गुप्ता निवासी सुक्खनगढ़, राया, राजेंद्र सिंह निवासी प्रताप नगर जमुनापार, इसका बेटा नरेश कुमार, पुनीत निवासी आनंद वाटिका के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। सभी शातिर अपराधी जमानत पर बाहर हैं। इस गैंग का कार्य जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर लोगों को अपने झांसे में लेना और जमीन बिक्री का झांसा देकर मोटी रकम वसूलना था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
