• Mon. Mar 30th, 2026

मथुरा के डीग गेट पर गंगाजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

ByVijay Singhal

Mar 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के मौसम में जलनिकासी के लिए भूतेश्वर से मसानी तक बिछाई जा रही है पाइप लाइन कार्य के चलते डीगगेट पर गंगाजल की पाइल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जल विभाग ने गड्ढा खोदकर पाइप लाइन को दुरुस्त कराया। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई और राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। पाइप लाइन फटने की सूचना मिलते ही जल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। मरम्मत के लिए बीच सड़क पर गहरा गड्ढा खोदना पड़ा, जिससे डीगगेट से लेकर मसानी चौराहा तक जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक जल विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। महाप्रबंधक जल ने अनवर ख्वाजा ने बताया कि गंगाजल की पाइप लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.