हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गल्ला की खरीद तय कर घर लौट रहे बाइक सवार व्यापारी से अपाचे सवार बदमाशों ने असलहा के बल पर 1.75 लाख रुपये लूट लिए। दो दिन तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। सोमवार को फिर व्यापारी थाने पहुंचा और सीओ से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहवन निवासी मुस्लिम राजू गल्ला की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। शनिवार रात वह आरटीओ कार्यालय, औरंगाबाद से पौने दो लाख रुपये लेकर अपने घर आ रहे थे। राजू ने रकम वाला थैला अपनी मोटरसाइकिल के हैंडल कर लटका रखा था। महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनगर रोड पर मां चंद्रावली मंदिर के समीप उन्हें पीछे से अपाचे मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोकने का इशारा किया। अनहोनी की आशंका को देख राजू ने अपनी मोटरसाइकिल नहीं रोकी। इस पर अपाचे सवारों ने उनकी बाइक में कट मार दिया, जिससे वह गिर पड़े। नकाबपोश एक बदमाश ने राजू की कनपटी पर तमंचा तान दिया। बदमाशों के साथी ने मोटरसाइकिल पर टंगे रुपयों से भरा थैला उतार लिया। इसके बाद दोनों बदमाश महावन की ओर भाग गए। राजू ने बताया, सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी की। थाने में प्रार्थना पत्र दिया, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को राजू फिर थाने पहुंचा और पुन: प्रार्थना पत्र दिया। सीओ महावन भूषण वर्मा ने बताया लूट का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
