हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में यमुना घाट कुंभ मेला स्थल पर 3 दिवसीय इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल एंड मिलेट फेयर का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से शुरू होने वाले इस आयोजन में देश-विदेश से 20 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के सहयोग से वृंदा चैरिटेबल ट्रस्ट और एस एम योगा रिसर्च इंस्टीट्यूट मिलकर ये आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम के सह संयोजक देव प्रकाश ने बताया कि 25 मार्च को सुबह 6 बजे योगा का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि जी करेंगे। इसके बाद यूथ एवं सक्सेज विषय पर एक सेमिनार होगी जिसमें प्रवक्ता पवन सिन्हा अपने विचार रखेंगे। मथुरा के एक होटल में आयोजकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समारोह में स्वामी चिदानंद मुनि महाराज और साध्वी भगवती योगा प्रशिक्षिका मौजूद रहेंगी। समारोह में ब्रज गौरव, ब्रज रत्न, शिक्षा सेवा, यमुना सेवा, ब्रज खेल सम्मान सहित ब्रज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने बाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। 25 मार्च 2023 को सुबह के सत्र में योगा, मिलेट फेयर का उद्घाटन किया जाएगा। युवाओं के लिए यूथ एवं सक्सेज विषय पर प्रवक्ता पवन सिन्हा उद्वोधन दिया जाएगा। शाम को यमुना जी की आरती और चित्र विचित्र द्वारा भक्ति योग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। 26 मार्च 2023 को सुबह योगा, वृक्षारोपण एवं यमुना जी की सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । यमुना जी की आरती होगी। 27 मार्च को सुबह योग सत्र और शाम को यमुना जी अवतरण दिवस पर 5100 दीपों के साथ यमुना महा आरती का आयोजन होगा। जिसमें ब्रज मंडल के संत, विदेशी प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। तीन दिवसीय समारोह में दिल्ली एम्स के डॉक्टर जुझार सिंह के नेतृत्व में एम्स की टीम स्वास्थ्य कैंप लगाएगी। और बंगलौर की वैज्ञानिक श्रीमती सुनीता राणा द्वारा जीन थैरेपी विषय पर स्वास्थ्य व्याख्यान दिया जायेगा। जिसको कोऑर्डिनेट डॉ वर्तिका करेंगी । कार्यक्रम की जानकारी देने के दौरान मारुति नन्दन वागीश,संजय गोविल , प्रशांत शाह, सुधीर कुमार बंसल एडवोकेट, अरुण गोयल, जीवन दत्त शर्मा , शैलेश मिश्रा, शशांक शर्मा, रणवीर सिंह, जगदीश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
