हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में मनमोहन पारीक ने केंद्र सरकार की आदर्श संस्कृत योजना के तहत संचालित उत्तर प्रदेश के तीन संस्कृत महाविद्यालयों में से एक वृंदावन के श्रीरंगलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। छात्र अब नई शिक्षा नीति के तहत संस्कृत के साथ आधुनिक विषय भी पढ़ेंगे। इसके अलावा स्नातक यानी प्राक शास्त्री स्तर पर यूपीएसई का भी ज्ञान अर्जन करेंगे।
केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आदर्श संस्कृत योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत देशभर में 28 और उत्तरप्रदेश में 3 संस्कृत महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें से संस्कृत महाविद्यालय वृंदावन में श्रीरंगलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय है। जिसकी शिक्षा व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन आगामी एक जुलाई से नए सत्र से होने जा रहा है। वर्तमान में इस महाविद्यालय में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस से शिक्षा व्यवस्था संचालित हो रही है। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा हो रही हैं, लेकिन एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र से यह संस्कृत महाविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली द्वारा संचालित होगा। इसके साथ ही प्राक शास्त्री एवं शास्त्रीय यानी स्नातक स्तर पर संस्कृत विद्यार्थियों को संस्कृत के साथ कंप्यूटर, अंग्रेजी, हिंदी, पर्यावरण एवं यूपीएसई की शिक्षा भी मिलेगी और परीक्षा भी आयोजित की जाएंगी।
डॉ. अनिलानंद, कार्यवाहक प्राचार्य, श्रीरंगलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ने कहा आगामी एक जुलाई से नए शिक्षा सत्र से यह महाविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के अनुसार संचालित होगा, जिससे नई शिक्षा नीति के तहत शास्त्री स्तर पर संस्कृत के विद्यार्थियों को कंप्यूटर समेत कई विषयों का भी समायोजित किया जा रहा है। यहां तक कि एक विषय यूपीएसई से जुड़ा है, इस विषय की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
