• Tue. Feb 17th, 2026

हरियाली तीज के साथ मनाया फ्रेंड शिप डे

ByVijay Singhal

Aug 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। श्री अग्रसेन मानव सेवा मण्डल महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को स्थानीय होटल शीतल रेजीडेंसी में हरियाली तीज के साथ ही फ्रेंड शिप डे मनाया गया जिसमें मण्डल की बहनों ने एक दूसरे को उपहार भेंट किये । खुशियों को बाटने हेतु मण्डल द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया ।
कार्यक्रम संचालन मंत्री प्राची बंसल द्वारा किया गया व संयोजिका योगिता बंसल और शिल्पी सिंघल रही । संयोजिका द्वारा धन वर्षा हाउसी, फटाफट प्रश्नोतरी, कार्ड गेम्स और सावन के ऊपर नृत्य प्रस्तुत किये गये । बहनों द्वारा शिव-पार्वती जी का ताडंव नृत्य की प्रस्तुती की गई जिसमें निर्देशिका ममता बिंदल संरक्षिका लक्ष्मी गुप्ता पुष्पा अग्रवाल सुनीता सिंघल ज्योति चौधरी गायत्री बीना महिमा सरोज द्वारा सभी बहनों को पुरूस्कृत किया गया । सभी बहनों ने फ्रेंड शिप डे का केक काटकर मित्रता दिवस की बधाई दी ।
कार्यक्रम में ममता, प्रिया, सरिता (महालक्ष्मी), नीता, स्नेह, बीना, राधिका, कृतिका, रूकमणि, रितु गोयल, अनीता, ज्योति, चंचल, इला गर्ग, गीता, रेखा, ममता बंसल, सुनीता चौकसी , मीता, रेखा गर्ग, बरखा, रूपाली, तृप्ति, रजनी, संगीता, लक्ष्मी, नीलम, वन्दना, सरिता अग्रवाल, कीर्ति, प्रियंका, साक्षी, तनुजा, विनीता, आशा, माया, रमा, निशा, बीना, मंजूलता, स्नेहलता, ऊषा गोयल, बीना, शिल्पी, योगिता आदि उपस्थित रही ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.