• Mon. Feb 9th, 2026

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज:सरकार ने शुरू की कैशलेस उपचार योजना

ByVijay Singhal

Jan 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार ने ‘कैशलेस ट्रीटमेंट योजना’ शुरू की है। इस पहल के तहत, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अब इलाज के लिए तत्काल भुगतान नहीं करना होगा। योजना के अंतर्गत 1,50,000 तक का उपचार पूरी तरह निशुल्क और कैशलेस प्रदान किया जाएगा, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित हो सकेगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. गोपाल गर्ग ने सत्र का संचालन किया, जिसमें अस्पताल प्रशासन को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना ‘गोल्डन ऑवर’ यानी दुर्घटना के बाद के पहले महत्वपूर्ण घंटे में जीवनरक्षक साबित होगी। अक्सर आर्थिक तंगी या प्रक्रियात्मक देरी के कारण घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता था, लेकिन अब कैशलेस व्यवस्था से यह समस्या दूर हो सकेगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह पहल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। यह आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.