• Sat. Feb 14th, 2026

उड़िया बाबा आश्रम में प्रत्येक रविवार को आयोजित हो रहा है निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर

ByVijay Singhal

May 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।दावानल कुंड क्षेत्र स्थित उड़िया बाबा आश्रम में श्रीस्वामी पूर्णानंद तीर्थ (श्रीउड़िया बाबा) ट्रस्ट, वृंदावन के द्वारा प्रत्येक रविवार को सायं 05 से 07 बजे तक निःशुल्क धर्मार्थ होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है।जिसमें डॉ. प्रयाग शर्मा के द्वारा रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवा उपलब्ध कराई जाती है।
आश्रम प्रभारी आचार्य कुलदीप दुबे ने बताया है श्रीस्वामी पूर्णानंद तीर्थ (श्रीउड़िया बाबा) ट्रस्ट, वृंदावन के तत्वावधान में भारतीय नस्ल की गौ माताओं का संरक्षण एवं संवर्धन, प्राचीन पुस्तकालय, अन्न क्षेत्र, दैनिक भंडारा, संत सेवा, ठाकुरजी महाराज सेवा, विद्यार्थियों के लिए कर्मकांड-ज्योतिष की शिक्षा व आवास एवं समय-समय पर उन्हें वस्त्र वितरण आदि की सेवा की जाती है।साथ ही निःशुल्क एक्यू पंचर चिकित्सा की सेवा भी आश्रम में की जाती है।इसके अलावा श्रीउड़िया बाबा के द्वारा स्थापित मातृ मण्डल का पुनः निर्माण कार्य चल रहा है।जहाँ माताओं के लिए आवास की व्यवस्था की जाएगी।
आश्रम प्रभारी आचार्य कुलदीप दुबे ने सभी से आश्रम द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का लाभ लेने का आग्रह किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.