हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना के अंतर्गत राजमार्ग पर एक आइसक्रीम कंपनी के लीगल मैनेजर ने नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी कर कंपनी के 30 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देवयानी फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कपंनी, दौताना के लीगल मैनेजर भाष्कर मिश्रा ने कोतवाली छाता में दी तहरीर में कहा है कि कंपनी में नरेश कुमार निवासी कंकर खेड़ा, मेरठ हाल निवासी श्यामा ए-टू टावर, राधा वैली अपार्टमेंट मथुरा सीनियर एक्जीक्यूटिव एकाउंट्स के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि कंपनी के उत्पादों को फैक्ट्री से देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाने के लिए आईओसीएल से मिल पेट्रोकार्ड की सुविधा ली है। वाहनों में डीजल भराने को फ्लीट कार्ड और जेनरेटर खरीदने वाले पेट्रोकार्ड को डीजी कार्ड कहते हैं। इन दोनों कार्ड से डीजल खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आरोप है कि नामजद ने अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए गलत इरादे और उद्देश्यों से कार्ड के माध्यम से पेट्रोल पंपों से पैसे लिए और अकाउंटिंग सिस्टम/सॉफ्टवेयर में फर्जी प्रविष्टियां समायोजित कीं। इस प्रकार कंपनी का करीब 30 लाख रुपये गबन कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
