हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक के क्रेडिट कार्ड को हैक करके जालसाजों ने 3.07 लाख रुपये निकाल लिए। मैसेज आने के बाद शिक्षक ने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया और इसकी ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल से की। 15 दिन बीतने के बाद भी पीड़ित साइबर सेल के चक्कर लगा रहा है, पर अभी तक धनराशि वापस नहीं आई है। शहर के कृष्णानगर रामनगर निवासी गौरव खंडेलवाल सरस्वती शिशु मंदिर कोसीकलां में अध्यापक हैं। 13 मार्च को गौरव पर रिवार्ड प्वाइंट का एक लिंक आया। शिक्षक ने इस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही उनका क्रेडिट कार्ड हैक करके दो बार में करीब 3.07 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी मैसेज आने के बाद मिल सकी। क्रेडिट कार्ड को शिक्षक ने तत्काल लॉक कराया और इसकी शिकायत ऑनलाइन साइबर सेल पर की। 14 मार्च को फिर खुद ही गौरव साइबर सेल के कार्यालय पर शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। साइबर सेल के एसआई प्रवीण मिश्र ने बताया कि धनराशि वापस कराने में कभी-कभार समय लग जाता है। जल्द ही धनराशि को दिलवाया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
