• Mon. Feb 16th, 2026

ओला स्कूटी के नाम पर 1 लाख की ठगी,कस्टरमर केयर के नंबर पर कॉल कर बुक की थी, ऑनलाइन पेमेंट कराकर किया फ्रॉड

ByVijay Singhal

Feb 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां पर ओला की ई-स्कूटी के नाम पर युवक से 1 लाख रुपए ठग लिए। मामला थाना जैंत क्षेत्र के गांव बुर्जा का है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुर्जा के रहने वाले वेद ने बताया कि ई-स्कूटी खरीदने के लिए ऑनलाइन ओला कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। इसके बाद 18001215890 नंबर पर कॉल की। उनसे कहा गया कि एजेंट कॉल करेगा। इसके बाद 9038307682 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति से वेद प्रकाश ने स्कूटी की सभी जानकारी मांगी। वेद प्रकाश ने मांगी गई जानकारी उनको उपलब्ध करा दी।

स्कूटी बुकिंग के लिए मांगे 499 रुपए
वेद प्रकाश ने बताया कि स्कूटी बुक करने के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति ने 499 रुपए ऑनलाइन भेजने को कहा। इसके बाद 20 हजार रुपए मांगे। 20 हजार रुपए भेजने के बाद कॉल करने वाले ने इन वॉइस भेज दिया। इससे वेद प्रकाश संतुष्ट हो गए। स्कूटी बुक करने के बाद जब वेद प्रकाश को कोई जवाब नहीं मिला तो पीड़ित ने फिर कॉल की। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्कूटी की पूरी रकम 99 हजार 999 रुपए केनरा बैंक, इंडस्लैंड बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बताए खातों में डालने के लिए कहा। वेद प्रकाश ने बाकी रकम तीनों बैंक खातों में डाल दी। दो दिन तक जब वेद प्रकाश को स्कूटी के बारे में जानकारी नहीं मिली तो वह परेशान हो गया।वेद प्रकाश ने दोनों नंबर पर कॉल किए तो वह स्विच ऑफ हो गए। इसके बाद वह केनरा बैंक गए। जहां उन्होंने जिस खाते में रकम डाली उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह किसी फहद खान पुत्र सैय्यद जावेद अख्तर निवासी मोहल्ला कानखान, बिहा संत नालंदा बिहार के नाम से था। यह जानकारी मिलते ही वेद प्रकाश के होश उड़ गए और वह अपने साथ हुई ठगी से परेशान हो गया। 1 लाख रुपए की स्कूटी खरीदने के नाम पर हुई ठगी की जानकारी मिलते ही वेद प्रकाश शिकायत करने थाना कोतवाली वृंदावन पहुंचा। जहां उसे पता चला कि मामला थाना जैंत क्षेत्र का है। जिसके बाद पीड़ित थाना जैंत पहुंचा और वहां पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.