हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित दुर्गा प्रसाद धानुका चेरिटेबल ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी की जा रही है। आश्रम के नाम से बुकिंग तक की जा रही हैं। इस संबंध में फर्जी वेबसाइट संचालक के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आश्रम के प्रतिनिधि विजय कुमार रिणवां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनके ट्रस्ट की ओर से शैक्षणिक गतिविधियां, धार्मिक के साथ सामाजिक कार्य कराए जाते हैं। आश्रम का प्रधान कार्यालय भी वृंदावन में स्थित है। कुछ दिन पहले जानकारी में आया है कि दुर्गा प्रसाद धानुका आश्रम, वृंदावन के नाम से एक फर्जी वेबसाइट संचालित है। इसमें उनके आश्रम के फोटोग्राफ्स आदि इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। वेबसाइट से अनुयायियों द्वारा दान में दी गई धनराशि भी ली जा रही है। आश्रम में कमरों की बुकिंग आदि फर्जी तरीके से कराई जा रही है। उन्होंने जांच के बाद इस वेबसाइट के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
