हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे में चिकित्सक समेत 13 नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। थाना गोविंद नगर निवासी मोहन श्याम शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि डॉ. राहुल ने उन्हें साझेदारी में हॉस्पिटल खोलने के लिए तैयार किया। हॉस्पिटल खोलने में 50 लाख रुपये का खर्च बताया। डॉक्टर ने पूरी टीम तैयार की और हॉस्पिटल खोल लिया, लेकिन फर्जीवाड़ा कर अस्पताल का पंजीयन अपने और साथियों के नाम करा लिया। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो विरोध किया, इस पर संशोधन कराकर सही कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। पीड़ित ने चिकित्सक पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
