• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा जंक्शन पर ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करते
हुए जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस और आरपीएफ टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में संगठित चोरी गिरोह के महिला सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन और भगवान शंकर की एक चांदी की मूर्ति बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने इन चारों आरोपियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर आगरा साइड स्थित एक खाली क्षेत्र से पकड़ा। बरामद किए गए 12 मोबाइल फोन में से चार जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन में दर्ज विभिन्न मामलों से संबंधित हैं, जबकि आठ अन्य स्थानों से चोरी किए गए थे। पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर यात्रियों की कीमती वस्तुएं चुराकर बेचते थे। गिरोह ने यात्रा के दौरान एक महिला के पर्स से चांदी की भगवान शंकर की मूर्ति चोरी करने की बात भी कबूल की, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। कार्रवाई जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि यह सभी चोरी की घटना को अंजाम देकर उस समान को बेचकर अपनी जरूरत को पूरा करते । सभी अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.