• Mon. Feb 9th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर चार की दुर्घटना में मौत

ByVijay Singhal

Nov 5, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात नोएडा से लौट रही बरातियों की बोलेरो कार माइल स्टोन 87 के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते है आगे चल रही कार का पहिया निकल गया जिस कारण पीछे से आ रही बोलेराे अनियंत्रित हो गई ओर वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में दूल्हे के पिता और जीजा समेत तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल एक बच्चे की भी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि राया थाना क्षेत्र के गांव जलसिंहगढ़ी निवासी चंद्रपाल सिंह के बेटे श्याम सुंदर की बरात शुक्रवार को नोएडा गई थी। दिन में शादी की रस्में हुईं। रात में दुल्हन विदा कराकर बराती बोलेरो से गांव लौट रहे थे। रात करीब दस बजे सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे चल रही कार का पहिया अचानक सड़क पर निकल आया, इससे बचने को पीछे से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दूल्हे श्याम सुंदर के पिता चंद्रपाल सिंह, जीजा विशंभर सिंह निवासी गौड़ा अलीगढ़ और शादी में बिचौलिया राया के भैंसारा निवासी हरेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही दूल्हा श्याम सुंदर और दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर सुरीर संजय त्यागी ने बताया कि सूचना पर मरने वाले के परिजन पहुंच गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हा के घर खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है गांव में देर रात से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.