• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन में बिटिया पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास

ByVijay Singhal

May 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन। में करीब 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिटिया पार्क का शिलान्यास नगर पंचायत चेयरमैन ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर किया। गोवर्धन में ये पहला विकसित पार्क होगा। राधाकुंड मार्ग किनारे सरकारी जमीन पर निर्माण का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा व सभासद रेखा देवी ने किया। पंडित जगमोहन शर्मा ने पूजन कराया। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने नारियल फोड़कर प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया कि पार्क में चहारदीवारी, वॉकिंग ट्रैक, पौधरोपण, आरसीसी बेंच, झूला, ओपन जिम आदि लगाए जाएंगे। नगर पंचायत का यह पहला विकसित पार्क होगा। चंद्रभान चौधरी, मोहन श्याम अग्रवाल, भरत सिंह, तरुण शुक्ला, बलराम शर्मा, सुरेश पांडे आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.