हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद विप्लव कुमार देव गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर यज्ञ-पूजन किया। इसके बाद गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त कर मैं अभिभूत हूं। कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि और जगदगुरू शंकराचार्य के सानिध्य में पहुंचा। यहां आने से जो ऊर्जा मिली है अब उसी ऊर्जा के साथ देश, समाज और अपने संगठन के लिए पूर्ण मनोयोग से काम करूंगा। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव बीती रात शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने श्रीआद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन किया। फिर गोवर्धन पुरी पीठ के 145वें ब्राह्मलीन शंकराचार्य स्वामी श्री निरंजन देवतीर्थ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वर्तमान पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज को तिलक लगा, माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद यज्ञशाला में जाकर विप्लव देव ने देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। आश्रम के विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन और यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ और पूजन के बाद उन्होंने कहा कि गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू देवतीर्थ के सानिध्य में चल रहे वैदिक अनुष्ठान से लोगों को बड़ा ही आध्यात्मिक बल मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि ये अनुष्ठान मन को शांति और आध्यात्मिक चेतना प्रदान कर रहे है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री आश्रम में देर रात तक रहे। इस दौरान उन्होंने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ से एकांत में सामाजिक और आध्यात्मिक चर्चाएं की। आश्रम के चारों तरफ इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध थे। पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
