हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के कोसीकला में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किसान दिवस के उपलक्ष्य में सैकड़ों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कृषि उत्पादन मंडी कोसीकला में चौधरी चरण सिंह पार्क पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, मंडल अध्यक्ष हुकम चंद्र अग्रवाल, राजवीर शर्मा, मंडी सचिव उमेश कुमार चौधरी, होतीलाल चौधरी, मंडी समिति अध्यक्ष दिगम्बर चौधरी, परेश शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण द्वारा लगाए गए चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारों से पूरा मंडी परिसर गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री ने पार्क में संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह के जन्मदिवस को पूरा प्रदेश किसान दिवस के रूप में मनाता है। दरअसल, 2001 में भारत सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के मनाने का संकल्प लिया। जिसका कारण यह था कि चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री कम किसान नेता ज्यादा थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने जानकारी देते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भारत देश के विकास का रास्ता किसानों के गांव के खेत खलियानों से होकर जाता है। चौधरी चरण सिंह किसी पार्टी के नेता नही थे। वह सभी राजनैतिक पार्टियो के नेता थे। जिनके आदर्शों पर आज भारत वर्ष का प्रत्येक किसान चलने का काम कर रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
