हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में संस्कृति विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि आए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अच्छे इंसान बनें। परेशानियां कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। समाज ने जो आपको दिया, आपको लौटाना होगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि देश हित में काम करें। आपकी सफलता इस पर निर्भर नहीं करती है कि आपका बैकग्राउंड क्या है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैंने जब राजनीति शुरू की तो यह सोचा भी नहीं था कि कभी देश का राष्ट्रपति बनूंगा। आप भी सिर्फ अच्छी मंशा से अपना काम शुरू करें। सबसे आवश्यक है अच्छे इंसान बनकर देश और विदेश में नाम रोशन करें। देश हित में अपना योगदान दें। जो भी बने अच्छे बनें। उन्होंने खास तौर से बेटियों को सफलता पर बधाई दी। इस बच्चे मौके पर छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं उपाधियां बांटी गईं।
उन्होंने कहा कि देश की आधी जनसंख्या फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रही। योग और प्रणायाम के देश मे यह ठीक नहीं। स्वस्थ्य शरीर मे ही बेहतर मस्तिष्क होता है। आधुनिक बनो पर संस्कृति से जुड़े रहना।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
