• Wed. Feb 11th, 2026

पूर्व प्रधान और पुत्रों ने बीएलओ को स्कूल में घुसकर पीटा

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने को लेकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने बीएलओ (BLO) से मारपीट कर दी। बीएलओ को 2 थप्पड़ मारे और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, गाली देते हुए धमकी दी- तू अभी तक पप्पू प्रधान को जानता नहीं है, अब जान जाएगा। वोटर लिस्ट में संशोधन करवाने पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले पूर्व प्रधान के बेटे ने बीएलओ को थप्पड़ मारा। इसके बाद पूर्व प्रधान ने भी उसे एक थप्पड़ जड़ दिए। वहीं, आसपास मौजूद ग्रामीण दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना मंगलवार को मांट विकास खंड के हृदय पोखर गांव की है।बीएलओ ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम न जोड़ने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित बीएलओ ने पानीगांव पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। वीडियो समेत सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि बीएलओ के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.